प्रियंका मोहिते ‘माउंट अन्नपूर्णा’ को फतेह वाली पहली भारतीय महिला बनीं

पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा की प्रियंका मोहिते ने दुनिया की दसवीं सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट अन्नपूर्णा फतेह किया है, इसी के साथ ही वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला पर्वतारोही बन गईं है। माउंट अन्नपूर्णा नेपाल में हिमालय का एक समूह है, जिसमें 8,000 मीटर से अधिक की चोटी शामिल है और इसे चढ़ाई करने के लिए सबसे कठिन पहाड़ों में से एक माना जाता है।

इससे पहले प्रियंका ने 2013 में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8,849 मीटर), 2018 में माउंट ल्होत्से (8,516 मीटर) तथा 2016 में माउंट मकालू (8,485 मीटर) और माउंट किलिमंजारो (5,894 मीटर) पर भी सफलतापूर्वक चढ़ाई की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram