ख़बरों में क्यों :
आजादी का अमृत महोत्सव पर केरल में राष्ट्रीय महिला विधायक सम्मेलन-2022 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बिहार की 10 महिला विधायक शामिल होंगी। इसमें 5 विधानसभा कोटे से तो 5 विधान परिषद के कोटे से शामिल होंगी।
प्रमुख बिंदु :
- सम्मेलन में पहले दिन 26 मई को प्रथम सत्र में संविधान और महिलाओं के अधिकार और दूसरे सत्र में भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में महिलाओं की भूमिका विषय पर चर्चा होगी।
- 27 मई को तीसरे सत्र में महिलाओं के अधिकार और विधिक कमियां पर चर्चा होगी।
- आखिरी सत्र में निर्णय निर्माण निकायों में महिलाओं के प्रतिनिधित्व की कमी संबंधी विषय पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
- विधान परिषद से रीना यादव, निवेदिता सिंह, रोजीना नाजीस, अंबिका गुलाब यादव, रेखा कुमारी शामिल होंगी। वहीं विधासभा से प्रतिमा कुमारी, रश्मि वर्मा, अरुणा देवी, संगीता कुमारी , गायत्री देवी शामिल होंगी।
- बिमलेंदु भूषण कुमार इस पूरे कार्यक्रम के ओएसडी होंगे।