करेंट अफेयर्स क्विज – अक्टूबर 2021

#1. हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने फैजाबाद स्टेशन का नाम बदला है, फैजाबाद स्टेशन का नया नाम क्या है -

उत्तर प्रदेश सरकार ने फैज़ाबाद जंक्शन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन (Ayodhya Cantt railways station) करने का फैसला किया है। 1874 में खोला गया, फैज़ाबाद रेलवे स्टेशन उत्तर रेलवे क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यह लखनऊ-वाराणसी खंड के अंतर्गत आता है।

#2. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने निम्नलिखित में से किस झील में हाउसबोट फेस्टिवल का उद्घाटन किया -

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू और कश्मीर के पर्यटन विभाग द्वारा प्रसिद्ध डल झील में आयोजित हाउसबोट फेस्टिवल का उद्घाटन किया।

#3. निम्नलिखित में से कौन-सी आईपीएल की दो नई टीमों का गठन किया गया है -

अहमदाबाद और लखनऊ दो नई टीमें हैं जो 2022 से इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League – IPL) का हिस्सा होंगी। यानी अब प्रतियोगिता में टीमों की संख्‍या दस हो जाएगी । आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप (RPSG) लखनऊ टीम के मालिक है जबकि सीवीसी कैपिटल पार्टनर्स अहमदाबाद टीम के मालिक है। लखनऊ के लिए आरपीएसजी ग्रुप ने रु. 7090 करोड़, जबकि सीवीसी कैपिटल्स उर्फ इरेलिया (Irelia) ने अहमदाबाद के लिए रु. 5625 करोड़ में बोली जीती है।

#4. निम्नलिखित में से किसे जोसेफ ए. कुशमैन अवार्ड 2022 के लिए चुना गया है -

सीएसआईआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओशनोग्राफी (National Institute of Oceanography – NIO) के पूर्व मुख्य वैज्ञानिक, डॉ. राजीव निगम को फोरामिनिफेरल रिसर्च में उत्कृष्टता के लिए 2022 जोसेफ ए. कुशमैन अवार्ड (Joseph A. Cushman Award) के लिए चुना गया है। डॉ. निगम प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चयनित होने वाले पहले भारतीय नागरिक हैं।

#5. हाल ही में किस देश ने पहली बार देश के सीमावर्ती क्षेत्रों के “संरक्षण और शोषण” (protection and exploitation) पर एक राष्ट्रीय कानून बनाया है -

चीन ने पहली बार देश के सीमावर्ती क्षेत्रों के “संरक्षण और शोषण” (protection and exploitation) पर एक राष्ट्रीय कानून बनाया है। नए सीमा कानून का समय महत्वपूर्ण है क्योंकि चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत के साथ लगातार संघर्ष कर रहा है। नया सीमा कानून 1 जनवरी, 2022 से लागू होगा। यह चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के लिए चीन की भूमि सीमाओं के पार किसी भी “आक्रमण, अतिक्रमण, घुसपैठ, [या] उकसावे” का मुकाबला करने के लिए व्यवस्था करता है।

Finish

Results

Join Our Telegram