पटना के मशहूर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आरएन सिंह (Dr. RN Singh) बने विश्व हिंदू परिषद (VHP) के नए अध्यक्ष

पटना के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आरएन सिंह (Dr. RN Singh) विश्व हिंदू परिषद के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। विश्व हिंदू परिषद की नई दिल्ली में चल रही केंद्रीय प्रबंधन समिति और न्यासी बोर्ड की दो दिवसीय बैठक में उनके नाम पर मुहर लग गई है. दो दिन तक चले इस कार्यक्रम के पहले ही दिन डॉ. आरएन सिंह (Dr. RN Singh) अध्यक्ष पद के लिए चुने गए। सिंह पूर्व न्यायाधीश विष्णु सदाशिव कोकजे की जगह लेंगे।

डॉ. आरएन सिंह का बिहार सहित देश भर में एक हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में एक बड़ा नाम है। उन्होंने चिकित्सा के क्षेत्र में कई ऐसे नवोन्मेषी प्रयोग किए, जिनकी दुनिया भर में सराहना हुई। 2010 में, राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने उन्हें चिकित्सा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया था।

डॉ. आरएन सिंह के प्रारंभ से ही उनकी रुचि समाज सेवा में रही है। देश के वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन होने के साथ-साथ उन्हें हमेशा से ही सामाजिक कार्यों का शौक रहा है। इसके साथ ही वह शहर के कई सामाजिक संगठनों से भी जुड़े हुए हैं। सामाजिक कार्यों में उनकी भागीदारी हमेशा बनी रहती है। उनके द्वारा दृष्टिबाधित लड़कियों के लिए पटना में एक आवासीय विद्यालय भी चलाया जाता है। डॉ. सिंह बिहार नेत्रहीन परिषद और बिहार कुष्ठ सेवा संघ के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने गरीबों के मसीहा के नाम से प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. शिव नारायण सिंह के नाम पर स्पोर्ट्स फाउंडेशन की स्थापना की है। वर्तमान में वे डॉ. शिवनारायण सिंह स्पोर्ट्स फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram