2022 में भारत में होगा फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप – FIFA U-17 Women’s World Cup

फीफा काउंसिल ने 21 मई को कहा कि U-17 महिला विश्व (FIFA U-17 Women’s World Cup ) कप अगले साल 11 से 30 अक्टूबर तक भारत में होगा. ​भारत को पहले 2020 U -17 विश्व कप की मेजबानी करनी थी, लेकिन कोविड -19 महामारी के कारण रद्द होने से पहले इसे 2021 तक के लिए स्थगित कर दिया गया था. फीफा परिषद ने भारत में 2022 U-17 विश्व कप की तारीखों सहित अंतरराष्ट्रीय मैच कैलेंडर के लिए प्रमुख तिथियों को मंजूरी दी.

परिषद ने फीफा U-17 महिला विश्व कप भारत 2022 (11-30 अक्टूबर 2022), फीफा U -20 महिला विश्व कप कोस्टा रिका 2022 (10-28 अगस्त 2022) के साथ-साथ इस साल 19 से 25 जून के बीच होने वाले फीफा अरब कप 2021 के लिए 14-टीम प्लेऑफ और 20 जुलाई से 20 अगस्त 2023 तक महिला विश्व कप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड 2023 के लिए तारीखों को भी मंजूरी दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram