
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुर्तगाल और स्लोवाकिया की अपनी दो देशों की राजकीय यात्रा के पहले चरण में रविवार को पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन के लिए रवाना हुईं। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के साथ संबंधों को मजबूत करना है।
यह यात्रा पिछले 25 वर्षों में भारत के राष्ट्रपति द्वारा इन दोनों देशों की पहली राजकीय यात्रा है, जो भारत और यूरोपीय संघ के दो महत्वपूर्ण भागीदारों के बीच बहुआयामी संबंधों को और विस्तार देने का अवसर प्रदान करेगी।
पुर्तगाल में, राष्ट्रपति मुर्मू यूरोपीय देश के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा से मुलाकात करेंगी और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगी। इसके अलावा, वह पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो और नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जोस पेड्रो एगुइर-ब्रैंको से भी मुलाकात करेंगी।
इस यात्रा से भारत और पुर्तगाल के बीच सहयोग और साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की उम्मीद है।