करेंट अफेयर्स क्विज – अक्टूबर 2023

करेंट अफेयर्स क्विज – अक्टूबर 2023

#1. हाल ही में (अक्टूबर 2023 में) संपन्न हुए एशियाई पैरा खेलों के संबंध में सत्य कथन की पहचान किजिए - अ. चौथे एशियाई पैरा खेलों का आयोजना चीन के हांगचाओ में किया गया। ब. भारत 19 स्वर्ण, 31 रजत और 61 कांस्य सहित 111 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा। स. चीन 214 स्वर्ण, 167 रजत और 140 कांस्य पदकों सहित 521 पदकों के साथ शीर्ष पर रहा। द. एशियाई पैरा खेलों में यह भारत का अब तक का श्रेष्ठ प्रदर्शन था।

चीन के हांगचाओ में चौथे एशियाई पैरा खेलों में भारत ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए कुल 111 पदकों के साथ पांचवां स्‍थान प्राप्‍त किया। भारत ने 29 स्‍वर्ण, 31 रजत और 51 कांस्‍य पदक जीते। इससे पहले भारत ने इंडोनेशिया में वर्ष 2018 में तीसरे पैरा एशियाई खेलों में सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन करते हुए 72 पदक जीते थे। पदक तालिका में मेजबान चीन 214 स्वर्ण, 167 रजत और 140 कांस्य पदकों सहित कुल 521 पदक जीतकर शीर्ष पर रहा। ईरान ने दूसरा स्‍थान प्राप्‍त किया।

#2. उस व्यक्तित्व का नाम बताइए जिसे हाल ही में (अक्टूबर 2023 में) हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, मैसाचुसेट्स, संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) के हार्वर्ड लॉ स्कूल सेंटर द्वारा ग्लोबल लीडरशिप के लिए ‘2022 सेंटर ऑन द लीगल प्रोफेशन (सीएलपी) अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है।

भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) धनंजय यशवंत (डीवाई) चंद्रचूड़ को संयुक्त राज्य अमेरिका के मैसाचुसेट्स के हार्वर्ड विश्वविद्यालय के हार्वर्ड लॉ स्कूल सेंटर द्वारा ‘ग्लोबल लीडरशिप के लिए 2022 सेंटर ऑन द लीगल प्रोफेशन (सीएलपी) अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है।

Finish

Results

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram