करेंट अफेयर्स क्विज – नवम्बर 2023

करेंट अफेयर्स क्विज – नवम्बर 2023

#1. हाल ही में (नवंबर 2023 में) किस देश का अंगकोर वाट दुनिया का आठवां आश्चर्य बन गया है -

कंबोडिया का अंगकोर वाट इटली के पोम्पेई को पछाड़कर दुनिया का आठवां अजूबा बन गया है। आठवें आश्चर्य की मान्यता एक अनौपचारिक मान्यता है जो उल्लेखनीय नई संरचनाओं, परियोजनाओं या डिज़ाइनों को प्रदान की जाती है।

#2. शोधकर्ताओं ने हाल ही में (नवंबर 2023 में) किस टाइगर रिजर्व में एक नई पौधे की प्रजाति की खोज की है -

शोधकर्ताओं ने तिरुनेलवेली के कलक्कड़ मुंडनथुराई टाइगर रिजर्व में जीनस ‘इम्पेतिएन्स’-बाल्सामिनेसी (Impatiens’-Balsaminaceae) में एक नई पौधे की प्रजाति की खोज की है। एस. करुप्पुसामी के नाम पर इस प्रजाति का नाम ‘इम्पेतिन्स करुप्पुसाम्यि’ (Impatiens Karuppusamyi) रखा गया है. यह पौधा केवल दक्षिणी पश्चिमी घाट के अगस्त्यमलाई क्षेत्र में पाया जाता है।

#3. हाल ही में (नवंबर 2023 में) केंद्र सरकार द्वारा आयुष्मान भारत-स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों को नया नाम क्या दिया गया है -

केंद्र सरकार ने आय़ुष्मान भारत- हेल्थ एवं वेलनेस का नाम बदलकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर कर दिया है। इसका टैगलाइन आरोग्यम पारामम धनम है। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक पत्र के जरिए दिशा-निर्दश जारी करके इसके वर्तमान नाम को उचित तरीके से बदलने को कहा है।

#4. हाल ही में (नवंबर 2023 में) न्यूजीलैंड के प्रधान मंत्री के रूप में किसने शपथ ली -

न्यूजीलैंड में श्री क्रिस्टोफर लक्सन को प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई है। गवर्नर-जनरल सिंडी कीरो ने शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता की।

#5. एशिया का सबसे बड़ा खुला व्यापार मेला बाली जात्रा किस राज्य में आयोजित किया जाता है -

एशिया का सबसे बड़ा खुला व्यापार मेला बाली जात्रा ओडिशा की गौरवशाली प्राचीन समुद्री विरासत के स्मृति में मनाया जा रहा है। इसका शुभारंभ कटक में महानदी के तटों पर किया गया। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर इस वर्ष के उत्सव की शुरुआत हुई। यह उत्सव अगले महीने 4 दिसंबर तक जारी रहेगा।

#6. दक्षिण पूर्व एशिया की पहली नाइट स्काई सेंचुरी किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में खोली जाएगी -

लद्दाख के हैनले में शीघ्र ही दक्षिण पूर्व एशिया की पहली नाइट स्काई सेंचुरी खोली जाएगी। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने नई दिल्‍ली में लद्दाख गौरव प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर इसकी जानकारी दी। डार्क स्काई रिजर्व पूर्वी लद्दाख के हानले गांव में चांगथांग वन्यजीव अभयारण्य के एक हिस्से के रूप में होगा। इसे भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान बेंगलुरु के सहयोग से बनाया जा रहा है जो कि भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग से संबद्ध है।

#7. महिलाओं के खिलाफ हिंसा उन्मूलन के लिए संयुक्त राष्ट्र (यूएन) अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2023 दुनिया भर में कब मनाया गया?

महिलाओं के खिलाफ हिंसा की वैश्विक समस्या के बारे में सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने के लिए संयुक्त राष्ट्र (यूएन) महिलाओं के खिलाफ हिंसा उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2023 25 नवंबर 2023 को दुनिया भर में मनाया गया।

Finish

Results

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram