बिहार करेंट अफेयर्स क्विज – अगस्त 2024

 

#1. अवनी लेखरा ने 30 अगस्त को पैरालिंपिक गेम्स में भारत को कौनसा मेडल दिलाया –

30 अगस्त को अवनी लेखरा ने पैरालिंपिक गेम्स में भारत को पहला मेडल दिला दिया है। उन्होंने विमेंस 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग की SH1 कैटेगरी में पैरालिंपिक रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने 249.7 स्कोर किया। वहीं, कोरिया की युनरी ली को सिल्वर मिला, उनका स्कोर 246.8 रहा। भारत की ही मोना अग्रवाल ने 228.7 के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। क्वालिफाइंग राउंड में अवनी दूसरे और मोना पांचवें नंबर पर थीं। वहीं, मनीष नरवाल ने मेंस 10 मीटर एयर पिस्टल की SH1 कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता। शूटिंग में SH1 कैटेगरी में वो शूटर शामिल होते हैं, जिनके हाथ, शरीर के निचले हिस्से या पैर प्रभावित होते हैं या जिनके कोई अंग नहीं होते।

#2. महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 11 से 20 नवंबर 2024 तक कहाँ आयोजित की जाएगी –

हॉकी इंडिया ने घोषणा की है कि महिलाओं की एशियाई चैंपियन्‍स ट्रॉफी 2024 इस वर्ष ग्‍यारह नवम्‍बर से बिहार के राजगीर में शुरू होगी। हॉकी इंडिया और बिहार सरकार के इस संयुक्‍त कार्यक्रम को 11 नवम्‍बर और 20 नवम्‍बर के बीच राजगीर हॉकी स्‍टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

#3. किस देश को 2024 में सतत पर्यटन के लिए PATA गोल्ड अवार्ड मिला –

नेपाल पर्यटन बोर्ड को आजीविका पुनरुद्धार परियोजना (एसटीएलआरपी) के लिए सतत पर्यटन में पैसिफिक एशिया ट्रैवल एसोसिएशन (पीएटीए) गोल्ड अवार्ड मिला है। यह पुरस्‍कार जीविका सुधार परियोजना के लिए टिकाऊ पर्यटन श्रेणी में दिया गया है। नेपाल पर्यटन बोर्ड को तीसरी बार यह पुरस्‍कार मिला है।

#4. चक्रवात असना के कारण किस राज्य में भारी बारिश हुई –

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर कहा है कि चक्रवात असना अगले 24 घंटे के दौरान उत्‍तर पश्चिम अरब सागर के ऊपर पश्चिम और उत्‍तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ सकता है। यह 1976 के बाद अगस्त में अरब सागर में आया पहला चक्रवाती तूफान है। चक्रवात को असना नाम पाकिस्तान ने दिया है।

#5. भारतीय सेना के “प्रोजेक्ट नमन” का प्राथमिक लक्ष्य क्या है –

भारतीय सेना ने प्रोजेक्ट नमन का पहला चरण लॉन्च किया। इसे रक्षा पेंशनभोगियों, जाने-माने सैनिकों और उनके परिवारों को समर्पित सहायता और सेवाएं प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

#6. राजीव गौबा की सेवानिवृत्ति के बाद नए कैबिनेट सचिव के रूप में किसने कार्यभार संभाला –

भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्‍ठ अधिकारी डॉ. टी.वी. सोमनाथन ने राजीव गौबा की सेवानिवृत्ति के बाद नए कैबिनेट सचिव के रूप में पदभार संभाला। तमिलनाडु कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. सोमनाथन ने प्रधानमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव और अतिरिक्त सचिव सहित महत्वपूर्ण पद संभाले हैं।

#7. नेपाल के किस शहर को WHO द्वारा पहला ‘स्वस्थ शहर’ घोषित किया गया –

विश्‍व स्‍वास्‍थय संगठन ने कावरेपालनचोक जिले के धुलीखेल नगर पालिका को नेपाल का पहला ‘स्वस्थ शहर’ और एशिया का दूसरा सबसे स्वस्थ शहर घोषित किया है। 2014 से, धुलीखेल नगर पालिका ने स्थिति हासिल करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम लागू किए हैं।

#8. किस राज्य सरकार ने ‘मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना’ को मंजूरी दी है –

हिमाचल प्रदेश सरकार ने ‘मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना’ के लिए सालाना 53.21 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इस योजना का उद्देश्य सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं और विकलांग बच्चों के अभिभावकों को उनके बच्चों की शिक्षा और कल्याण को सक्षम करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत, पात्र परिवारों के 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण संबंधी खर्चों को पूरा करने के लिए 1,000 रुपये का मासिक अनुदान मिलेगा।

#9. भारतीय नौसेना में शामिल की गई दूसरी परमाणु पनडुब्बी का नाम क्या है –

अरिहंत श्रेणी की दूसरी परमाणु पनडुब्बी ‘आईएनएस अरिघात’ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना में शामिल की गई। पनडुब्बी आईएनएस अरिघाट को विशाखापट्टनम के जहाज निर्माण केंद्र पर एडवांस्ड टेक्नोलॉजी वेसल (एटीवी) प्रोजेक्ट के तहत बनाया गया है। नौसेना को 6,000 टन की परमाणु ऊर्जा चालित पनडुब्बी आईएनएस अरिघाट मिलने के बाद भारत अब रणनीतिक प्रतिरोध के लिए हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की ओर से बढ़ रही चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होगा।

#10. हाल ही में (अगस्त 2024 में) उत्तर प्रदेश के किस रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर गुरु गोरखनाथ धाम कर दिया गया –

उत्तर प्रदेश में उत्तर रेलवे ने आठ रेलवे स्‍टेशनों को नए नाम दिए हैं। संबद्ध अधिकारियों ने परिवर्तित नामों का अनुमोदन किया है। ये स्टेशन लखनऊ डिवीजन के हैं। इनमें कासिमपुर हाल्‍ट को अब जायस सिटी के नाम से जाना जाएगा। जायस को गुरु गोरखनाथ धाम का नया नाम दिया गया है। इसी तरह मिश्रौली का नाम बदलकर मां कालीकल धाम किया गया है।

Results

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *