
#1. कपिलदेव प्रसाद ने किस पारंपरिक कला के संरक्षण और विकास के लिए अपना जीवन समर्पित किया जिसके लिए उन्हे पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था?
कपिलदेव प्रसाद ने अपने जीवन को बावन बूटी साड़ियों की पारंपरिक बुनाई कला के संरक्षण और विकास के लिए समर्पित किया। यह बुनाई तकनीक अत्यंत जटिल और अनूठी है, जिसमें 52 विभिन्न रूपांकनों को बौद्ध धर्म और संस्कृति के प्रतीकों के रूप में कपड़े पर उकेरा जाता है। उनके इस महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
#2. भारत के पहले राष्ट्रीय डॉल्फिन अनुसंधान केंद्र (एनडीआरसी) का उद्घाटन किस शहर में किया गया?
भारत का पहला राष्ट्रीय डॉल्फिन अनुसंधान केंद्र (एनडीआरसी) पटना में गंगा नदी के पास स्थापित किया गया है। इस केंद्र का उद्घाटन 4 मार्च, 2024 को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किया गया था। इसका उद्देश्य लुप्तप्राय गंगा नदी डॉल्फ़िन के संरक्षण और उनके प्राकृतिक आवास में बारीकी से अध्ययन करना है।
#3. हाल ही में बिहार के औरंगाबाद जिले में प्रधानमंत्री द्वारा कितनी राशि की विकास परियोजनाओं का अनावरण किया गया?
प्रधानमंत्री ने बिहार के औरंगाबाद जिले में 21,400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का अनावरण किया। इन परियोजनाओं में राष्ट्रीय राजमार्ग, रेलवे, गंगा पर छह लेन वाला पुल, यूनिटी मॉल और नमामि गंगे योजना के तहत सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट शामिल हैं।
#4. कौन सा मगही उपन्यास हाल ही में अंग्रेजी में अनुवादित और प्रकाशित किया गया?
‘फूल बहादुर’ पहला मगही उपन्यास है जिसका हाल ही में अंग्रेजी में अनुवाद किया गया और पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया द्वारा प्रकाशित किया गया। इस उपन्यास का अनुवाद नालंदा के प्रसिद्ध लेखक अभय के द्वारा किया गया है।
|
#5. प्रधानमंत्री ने हाल ही में पश्चिमी चंपारण जिले में कितनी राशि की विकास परियोजनाओं का अनावरण किया?
प्रधानमंत्री ने पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया में ‘विकसित भारत-विकसित बिहार’ नामक समारोह में 12,800 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का अनावरण किया। इनमें शहरी गैस वितरण परियोजना, इथेनॉल सुविधाएं, और गोरखपुर कैंट वाल्मिकी नगर रेल लाइन का दोहरीकरण और विद्युतीकरण शामिल हैं।
#6. बिहार सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के तहत राज्य के किन कार्ड धारकों को हर साल ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज प्रदान करने का निर्णय लिया है?
बिहार सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के तहत राज्य के सभी राशन कार्ड धारकों को हर साल ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज प्रदान करने का निर्णय लिया है। यह योजना राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए), 2013 के तहत आने वाले सभी राशन कार्ड धारकों को लाभान्वित करेगी।
#7. बिहार के नए विद्युत विनियामक आयोग के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
बिहार के मुख्य सचिव पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी आमिर सुबहानी को बिहार विद्युत विनियामक आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह आयोग के छठे अध्यक्ष होंगे और इस पद पर वह पाँच साल या 65 वर्ष की आयु तक कार्य करेंगे, जो भी पहले होगा।
#8. मार्च 2024 में बिहार में किन दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का अनावरण किया गया है?
प्रधानमंत्री ने बिहार में दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का अनावरण किया है। ये ट्रेनें पटना-गोमती नगर और पटना-न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर संचालित की जाएंगी। पटना-गोमती नगर वंदे भारत का पड़ाव वाराणसी और अयोध्या धाम के तीर्थ नगरों में होगा।
#9. बिहार की मैथिली ठाकुर को किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है और यह पुरस्कार किस अवसर पर दिया गया?
बिहार की लोक गायिका मैथिली ठाकुर को प्रधानमंत्री द्वारा महिला दिवस के मौके पर ‘कल्चरल एंबेसेडर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उनके सांस्कृतिक योगदान के लिए प्रदान किया गया और यह पुरस्कार भारत मंडपम में आयोजित समारोह में उन्हें सौंपा गया।
|
#10. बेगूसराय की मेनका मल्लिक को कौन सा पुरस्कार दिया गया है?
मेनका मल्लिक को “साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार” 2023 के लिए उनके द्वारा नेपाली भाषा के उपन्यास “नीलकण्ठ” के मैथिली अनुवाद के लिए दिया गया है। इस पुरस्कार के लिए 2017-2021 के बीच अनुदित किताबों में “नीलकण्ठ” को सर्वश्रेष्ठ अनुवाद के रूप में चयनित किया गया है। इस उपन्यास में संवेदनशील व्यक्तियों की दूसरों के दुख के सामने अपने दुख को भूलने की क्षमता को चित्रित किया गया है।