करेंट अफेयर्स क्विज – अप्रैल 2022

#1. IPL इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज निम्न में से कौन बन गए है -

चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के आलराउंडर ड्वान ब्रावो आईपीएल क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हो गए हैं। इस वर्ष के आईपीएल में ब्रबोर्न स्‍टेडियम में लखनऊ सुपर जाइएंट्स के खिलाफ दीपक हुड्डा को ऑउट करके ब्रावो ने आईपीएल में 153 मैचों में 171 विकेट लेकर मुंबई इंडियंस के पूर्व गेंदबाज मलिंगा का रिकॉर्ड तोड दिया।

#2. हाल ही में बिम्सटेक (बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल) समूह का पाँचवाँ शिखर सम्मेलन किस देश में आयोजित किया गया था -

हाल ही में बिम्सटेक (बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल) समूह का पाँचवाँ शिखर सम्मेलन श्रीलंका में आयोजित किया गया था। बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल (बिम्सटेक) एक क्षेत्रीय संगठन है जिसके 7 सदस्यों में से 5 दक्षिण एशिया से हैं, इनमें बांग्लादेश, भूटान, भारत, नेपाल और श्रीलंका शामिल हैं तथा दो- म्याँमार व थाईलैंड दक्षिण-पूर्व एशिया से हैं।

#3. भारतीय और किन नौसेनाओं के बीच 20 वां द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास वरुण अरब सागर में आयोजित किया गया है -

भारतीय और फ्रांसीसी नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास का 20वां संस्करण- ‘वरुण’ 30 मार्च से 03 अप्रैल 2022 तक अरब सागर में आयोजित किया जा रहा है। दोनों नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास की शुरुआत वर्ष 1993 में हुई थी। इस अभ्यास को वर्ष 2001 में ‘वरुण’ नाम दिया गया था और यह भारत-फ्रांस रणनीतिक द्विपक्षीय संबंधों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है।

#4. हाल ही में किस देश ने अंतरिक्ष में रूस और चीन के बढ़ते प्रभाव का मुकाबला करने हेतु एक नई डिफेंस स्पेस कमांड एजेंसी की स्थापना की घोषणा की है -

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने अंतरिक्ष में रूस और चीन के बढ़ते प्रभाव का मुकाबला करने हेतु एक नई डिफेंस स्पेस कमांड एजेंसी की स्थापना की घोषणा की है। यह सरकार, उद्योग, सहयोगियों और अंतर्राष्ट्रीय भागीदारों के अंतरिक्ष-विशिष्ट प्राथमिकताओं को विकसित करने एवं उनकी वकालत करने में ऑस्ट्रेलिया की सहायता करेगा। यह एजेंसी अंतरिक्ष क्षेत्र में विशेषज्ञता, रणनीतिक अंतरिक्ष योजना बनाने में सहायता एवं अंतरिक्ष नीति के परिशोधन के संबंध में किसी भी विकास का हिस्सा बनने में सक्षम होने हेतु कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान करेगी।

#5. मार्च 2022 में, भारत ने विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स 2022 की 13वीं फ़ैज़ा अंतर्राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 14 पदकों के साथ 8वां स्थान हासिल किया। मार्च 2022 में किस शहर ने “विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स 2022” की मेजबानी की -

21 मार्च से 24 मार्च 2022 तक दुबई, UAE में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स 2022 की 13वीं फ़ैज़ा अंतर्राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत ने 14 पदकों (5 स्वर्ण, 6 रजत और 3 कांस्य) के साथ 8वां स्थान हासिल किया। 25 पदक (12 स्वर्ण) के साथ प्रथम स्थान कोलंबिया का था।

Finish

Results

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram