करेंट अफेयर्स क्विज – अप्रैल 2022

#1. हाल ही में प्रथम लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से निम्न में से किसे सम्मानित किया गया -

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राष्ट्र निर्माण में असाधारण योगदान करने के लिए प्रथम लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रसिद्ध गायक आशा भोसले, उषा मंगेशकर और मीना मंगेशकर तथा आदिनाथ मंगेशकर ने मुंबई में षणमुखानंद सभागार में आयोजित एक भव्य समारोह में यह प्रतिष्ठित पुरस्कार श्री मोदी को प्रदान किया।

#2. विश्व मलेरिया दिवस (World Malaria Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है -

प्रत्येक साल 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है। विश्व मलेरिया दिवस 2022 की थीम मलेरिया रोग के बोझ को कम करने और जीवन बचाने के लिये नवाचार का उपयोग करें है।

#3. हाल ही में खबरों में रहा ‘गंगा क्वेस्ट 2022’ (Ganga Quest 2022) किस मिशन के तहत आयोजित किया जा रहा है -

Tree Craze Foundation के साथ National Mission for Clean Ganga (NMCG) ने 2019 में गंगा क्वेस्ट नामक एक ऑनलाइन क्विज शुरू किया। विजेताओं की घोषणा 5 जून 2022 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक लाइव क्विज के साथ की जाएगी। गंगा क्वेस्ट 2022 आजादी का अमृत महोत्सव का हिस्सा है।

#4. ‘India Out’ अभियान किस देश से संबंधित है -

मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने ‘India Out’ अभियान पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। पूर्व राष्ट्रपति यामीन के नेतृत्व में, इस अभियान ने मालदीव सरकार पर द्वीप राष्ट्र में भारतीय सैन्य उपस्थिति की अनुमति देने का आरोप लगाया है। राष्ट्रपति सोलिह ने ‘India First’ विदेश नीति का विकल्प चुना है। मालदीव की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने अपने फैसले की घोषणा की कि भारत के खिलाफ नफरत भड़काने का अभियान राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है।

#5. 5 से 12 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए भारत में आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण हासिल करने वाला पहला टीका कौन सा है -

ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) के विशेषज्ञ पैनल ने 5 से 12 साल के बच्चों के लिए कॉर्बेवैक्स के लिए आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण देने की सिफारिश की है। हैदराबाद बेस्ड फर्म बायोलॉजिकल-ई द्वारा विकसित कॉर्बेवैक्स (Corbevax) कोविड-19 के खिलाफ भारत का पहला स्वदेशी रूप से विकसित RBD प्रोटीन सब-यूनिट वैक्सीन है। फिलहाल 12 से 14 साल के बच्चों को कॉर्बेवैक्स दिया जा रहा है।

#6. अंग्रेजी भाषा दिवस (English Language Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है -

संयुक्त राष्ट्र का अंग्रेजी भाषा दिवस और संयुक्त राष्ट्र का स्पेनिश भाषा दिवस 23 अप्रैल को मनाया जाता है।

#7. अप्रैल-मई 2022 में होने वाले ‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021’ का आयोजन स्थल कौन सा है -

24 अप्रैल, 2022 से 3 मई, 2022 तक बेंगलुरु में ‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021’ की मेजबानी की जा रही है। देश भर के 190 विश्वविद्यालयों के 4,500 से अधिक प्रतिभागी खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में एक-दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। इस आयोजन के दौरान एथलीट मल्लखंभा और योगासन जैसे स्वदेशी खेलों सहित 20 विभिन्न खेलों में भाग लेंगे।

#8. हाल ही में खबरों में रही ‘अमृत सरोवर पहल’ का प्राथमिक उद्देश्य क्या है -

अमृत ​​सरोवर पहल के तहत, आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में प्रत्येक जिले में 75 जल निकायों का विकास और कायाकल्प किया जाएगा। भारत का पहला ‘अमृत सरोवर’ उत्तर प्रदेश राज्य के रामपुर की ग्राम पंचायत पटवई में बनकर तैयार हो गया है। रामपुर में 75 तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में विकसित करने के लिए चुना गया था।

#9. अप्रैल 2022 में, ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने किस राज्य में भारत के पहले शुद्ध हरित हाइड्रोजन संयंत्र का उद्घाटन किया -

भारत के दूसरे सबसे बड़े हाइड्रोकार्बन खोजकर्ता और उत्पादक ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने जोरहाट, असम में “भारत के पहले 99.999% शुद्ध” ग्रीन हाइड्रोजन पायलट प्लांट का उद्घाटन किया है, जो हरित हाइड्रोजन अर्थव्यवस्था की दिशा में देश का पहला महत्वपूर्ण कदम है।

#10. निम्नलिखित में से किसे नीति आयोग का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया है -

डॉ सुमन के. बेरी को नीति आयोग का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह पहली मई से कार्यभार संभालेंगे। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि नीति आयोग के वर्तमान उपाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार 30 अप्रैल को अपने पद से कार्यमुक्त हो जाएंगे।

Results

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram