करेंट अफेयर्स क्विज – अप्रैल 2022

#1. हाल ही में हुनर हाट के 40वें संस्करण का आयोजन किस शहर में किया गया -

हाल ही में मुंबई में ‘हुनर हाट’ के 40वें संस्करण का उद्घाटन किया गया। इस संस्करण में 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आए एक हजार से अधिक शिल्पकारों और कारीगरों ने भाग लिया।

#2. दृष्टिबाधित लोगों के लिए भारत का पहला इंटरनेट रेडियो स्टेशन हाल ही में महाराष्ट्र के किस शहर में शुरू किया गया है -

दृष्टिबाधित लोगों के लिए भारत का पहला रेडियो चैनल, जिसका नाम ‘रेडियो अक्ष’ है, नागपुर, महाराष्ट्र में लॉन्च किया गया है।

#3. भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के रूप में किसे नियुक्त किया गया है -

भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बैंगलोर के भौतिक विज्ञानी अजय कुमार सूद को सरकार का नया प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (PSA) नियुक्त किया गया है।

#4. विश्व पृथ्वी दिवस 2022 (World Earth Day 2022) की थीम क्या है -

पृथ्वी दिवस दुनियाभर में हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता हैं विश्व पृथ्वी दिवस 2022 की थीम है ‘Invest in our planet’ (हमारे ग्रह में निवेश करें) है

#5. भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने हाल ही में (अप्रैल 2022 में) भुवनेश्वर, ओडिशा में पहला उन्नत हल्का हेलीकॉप्टर (ALH) MK-III स्क्वाड्रन शुरू किया। MK-III का निर्माण किस संगठन ने किया था -

भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने भुवनेश्वर, ओडिशा में पहला उन्नत हल्का हेलीकॉप्टर (ALH) MK-III स्क्वाड्रन शुरू किया। Mk-III का निर्माण हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा किया गया था और ALH MK-III की भूमिका उच्च ऊंचाई के संचालन के लिए उपयुक्त है।

#6. किस भारतीय क्रिकेटर को विजडन के 5 'क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर' 2022 में नामित किया गया है -

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को खास सम्मान मिला है। ये दोनों उन पांच खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2021 की सूची में जगह मिली है। इन दोनों के अलावा न्यूजीलैंड के ओपनर डेवोन कॉन्वे, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिंसन और दक्षिण अफ्रीका महिला टीम की कप्तान डेन वन निकर्क इस लिस्ट में शामिल हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट को साल 2021 का सबसे अग्रिणी क्रिकेटर चुना गया है। बता दें जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा ने भारत के इंग्लैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया था।

#7. हाल ही में किस राज्य ने लंका पोडी उत्सव मनाया है -

ओडिशा में, नयागढ़ जिले के दासपल्ला के लोगों ने प्रसिद्ध लंका पोडी उत्सव मनाया है।

#8. हाल ही में किस सिख गुरु की 400वीं जयंती नई दिल्ली के लाल किले में मनाई गई है -

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली के लाल किले में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व के समारोह में भाग लिया। प्रधानमंत्री ने श्री गुरु तेग बहादुर जी को नमन किया। प्रधानमंत्री 400 रागियों द्वारा किए गए शबद/कीर्तन के समय प्रार्थना में बैठे। इस अवसर पर सिख नेतृत्व ने प्रधानमंत्री को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया। यह दिन हर साल 21 अप्रैल को मनाया जाता है। गुरु तेग बहादुर जी, गुरु हरगोबिंद जी के सबसे छोटे पुत्र थे। उनका जन्म साल 1621 में हुआ था। लोग गुरु तेग बहादुर जी को योद्धा गुरु मानते हैं, जिन्होंने धार्मिक स्वतंत्रता के लिए अथक संघर्ष किया।

#9. हाल ही में प्रोजेक्ट-75 की स्कॉर्पीन-श्रेणी की आखिरी कौन सी पनडुब्बियां मुंबई में लॉन्च की गई हैं -

मुम्‍बई में परियोजना-75 स्‍कॉरपीन श्रेणी की पनडुब्बियों की छठी और अन्तिम पनडुब्‍बी आइएनएस -वागशीर का शुभारंभ किया गया। इसका मेक इन इंडिया पहल के अन्‍तर्गत मुम्‍बई स्थित मजगॉव डॉक शिपबिल्‍डर्स लिमिटेड-एमडीएल ने निर्माण किया है। रक्षा सचिव डॉ. अजय कुमार इस समारोह के मुख्य अतिथि थे और किसी महिला द्वारा शुभारम्भ अथवा नामकरण की नौसेना परंपराओं को ध्यान में रखते हुए श्रीमती वीना अजय कुमार द्वारा ‘वागशीर’ पनडुब्बी का जलावतरण किया गया। वागशीर पनडुब्‍बी का नामकरण हिन्‍द महासागर में गहरे समुद्र में पाये जाने वाली सैंड फिश के नाम पर किया गया है।

#10. राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस (National Civil Services Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है -

प्रत्येक वर्ष 21 अप्रैल को ‘सिविल सेवा दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। यह दिन उन लोक सेवकों को समर्पित है जो कि देश की प्रगति के लिये कार्य करते हैं, साथ ही नीति निर्माण में भी अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं।

Results

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram