करेंट अफेयर्स क्विज – अप्रैल 2022

#1. किस राज्य के दीमा हसाओ जिले में कई महापाषाण काल के पत्थर के घड़े (megalithic stone jars) मिले हैं -

हाल ही में पुरातत्वविदों ने 65 बड़े बलुआ पत्थर के कलशों (मेगालिथ) की पहचान की है, जिनके बारे में माना जा रहा है कि इनका इस्तेमाल असम के हसाओ ज़िले में चार स्थलों पर अनुष्ठान के लिये किया जाता है। कुछ कलश (Jars) लंबे और बेलनाकार हैं, जबकि अन्य आंशिक रूप से या पूरी तरह से ज़मीन में दबे हुए हैं।

#2. उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कुष्ठ रोग के लिए अंतर्राष्ट्रीय गांधी पुरस्कार, 2021 से किसे सम्मानित किया -

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने नई दिल्ली में एक समारोह में चंडीगढ़ के डॉक्‍टर भूषण कुमार और सहयोग कुष्ठ यज्ञ ट्रस्ट, गुजरात को कुष्ठ रोग के लिए अंतर्राष्ट्रीय गांधी पुरस्कार-2021 से सम्मानित किया। यह वार्षिक पुरस्कार गांधी मेमोरियल लेप्रोसी फाउंडेशन द्वारा स्थापित किया गया था।

#3. हाल ही में (अप्रैल 2022 में) किस संगठन ने मानव तस्करी के मामलों से निपटने के लिए मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ का शुभारंभ किया -

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने मानव तस्करी के मामलों से निपटने में प्रभावशीलता में सुधार के लिए मानव तस्करी विरोधी सेल शुरू किया है। सेल का उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों के बीच जागरूकता बढ़ाना और क्षमता निर्माण और तस्करी विरोधी इकाइयों के प्रशिक्षण की सुविधा प्रदान करना है।

#4. निम्न में से कौन सा देश 2026 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा -

आस्ट्रेलिया का विक्टोरिया राज्य विभिन्न शहरों में साल 2026 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा। अधिकांश स्पर्धाओं का आयोजन क्षेत्रीय केंद्रों में होगा जो एक ही शहर में स्पर्धाओं के आयोजन के पारंपरिक मॉडल से अलग है। खेलों का आयोजन मार्च 2026 में विभिन्न शहरों और क्षेत्रीय केंद्रों में होगा जिसमें मेलबर्न, जीलोंग, बेंडिगो, बेलार्ट और जिप्सलैंड शामिल हैं। इन सभी शहरों में अलग खेल गांव होगा।

#5. हाल ही में (अप्रैल 2022 में) सरस्वती सम्मान 2021 के लिए उनके हिंदी कविता संग्रह “में तो यहाँ हूँ” के लिए किसे चुना गया -

भारत के विख्यात कवि और साहित्यकार प्रोफेसर रामदरश मिश्रा को उनके हिंदी कविता संग्रह “मैं तो यहां हूं” के लिए सरस्वती सम्मान 2021 के प्राप्तकर्ता के रूप में चुना गया है। किताब पहली बार 2015 में प्रकाशित हुई थी।

#6. अप्रैल 2022 में, _______ जंगली जानवरों को कानूनी अधिकार देने वाला दुनिया का पहला देश बन गया।

दक्षिण अमेरिकी देश – इक्वाडोर जंगली जानवरों को कानूनी अधिकार देने वाला दुनिया का पहला देश बन गया।

#7. टाइम्स हायर एजुकेशन द वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022 की सूची में किस विश्वविद्यालय ने शीर्ष स्थान हासिल किया है -

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय लगातार छठे वर्ष रैंकिंग में शीर्ष पर है।

#8. किस राज्य ने डॉ बीआर अंबेडकर के जन्मदिन को राज्य में समानता दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है -

तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने डॉ बीआर अंबेडकर के जन्मदिन को राज्य में समानता दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है।

#9. हाल ही में, निम्नलिखित में से किस मंत्रालय ने 14 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों के अतिरिक्त 126 शहरों में 'स्वनिधि से समृद्धि' कार्यक्रम शुरू किया -

आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने 14 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों के अतिरिक्त 126 शहरों में ‘स्वनिधि से समृद्धि’ कार्यक्रम शुरू किया। इस योजना का उद्देश्य स्ट्रीट वेंडर्स को एक किफायती कार्यशील पूंजी ऋण प्रदान करना है। ‘स्वनिधि से समृद्धि’, 4 जनवरी 2021 को चरण 1 में 125 शहरों में शुरू किया गया था, जिसमें लगभग 35 लाख स्ट्रीट वेंडर और उनके परिवार शामिल थे।

#10. निम्नलिखित में से किसे 11 अप्रैल 2022 को गुवाहाटी में देश के सर्वोच्च साहित्यिक ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया है -

प्रसिद्ध असमिया कवि नीलमणि फूकन को देश के सर्वोच्च साहित्यिक पुरस्कार ज्ञानपीठ (56वें) पुरस्कार से नवाजा गया। वयोवृद्ध कवि के स्वास्थ्य को देखते हुए पहली बार इस पुरस्कार का आयोजन असम में किया गया। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा और ज्ञानपीठ चयन बोर्ड की चेयरपर्सन प्रतिभा रे ने 88 वर्षीय कवि को ट्रॉफी, चेक और स्मृतिचिह्न भेंट किया। फूकन जनकवि के रूप में जाने जाते हैं। इससे पहले उन्हें साहित्य अकादमी और पद्मश्री पुरस्कार मिल चुका है। फूकन तीसरे असमी हैं, जिन्हें ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला है। फूकन को पिछले साल दिसंबर में ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए नामित किया गया था।

Results

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram