
#1. गोवा में आयोजित 10वें Sci-Fi विज्ञान फिल्म महोत्सव का मुख्य उद्देश्य क्या है –
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने 29 जनवरी 2025 को पणजी में 10वें भारत के Sci-Fi विज्ञान फिल्म महोत्सव का उद्घाटन किया। 4 दिवसीय 10वें भारत का Sci-Fi विज्ञान फिल्म महोत्सव 29 जनवरी से 1 फरवरी 2025 तक पणजी में आयोजित किया जाएगा। छात्रों के बीच जिज्ञासा, वैज्ञानिक स्वभाव और विज्ञान के प्रति उत्साह को बढ़ावा देने के लिए हर साल गोवा सरकार द्वारा भारतीय विज्ञान-फाई विज्ञान फिल्म महोत्सव का आयोजन किया जाता है। |
#2. राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) का 33वां स्थापना दिवस किस विषय पर केंद्रित है –
राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) अपना 33वां स्थापना दिवस शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में मनाने जा रहा है। इस मौके पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि होंगे साथ ही NCW की अध्यक्ष विजया रहाटकर और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहेंगे। इस साल का विषय “नारी तू नारायणी” रखा गया है जो अहिल्यादेवी होल्कर की वीरता और नेतृत्व से प्रेरित है। |
#3. विश्व पुस्तक मेला 2025 का आयोजन कहां किया जाएगा –
इस बार प्रसिद्ध विश्व पुस्तक मेला नई दिल्ली के भारत मंडपम (प्रगति मैदान) में 1 से 9 फरवरी तक आयोजित होगा। यह पुस्तक मेला पहले से कहीं बड़ा और आकर्षक होगा। वहीं पुस्तक मेले के दौरान संविधान में निहित सिद्धांतों और लोकतांत्रिक मूल्यों को पुस्तकों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इस वर्ष के मेले का विषय “हम भारत के लोग” है। |
#4. गुजरात का पहला जैव विविधता धरोहर स्थल कौन-सा है –
गुजरात सरकार ने कच्छ जिले में स्थित गुनरी गांव के इनलैंड मैंग्रोव गुनरी स्थल को राज्य का पहला जैव विविधता धरोहर स्थल घोषित किया है। यह फैसला मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और वन और पर्यावरण मंत्री मुलुभाई बेरा की अगुवाई में गुजरात जैव विविधता बोर्ड द्वारा लिया गया। गुनरी का यह मैंग्रोव वन एक खास प्रकार का पारिस्थितिकी तंत्र है। आमतौर पर, मैंग्रोव समुद्र तटों पर पाए जाते हैं जहां ज्वारीय पानी हर 24 घंटे में आता-जाता रहता है। लेकिन गुनरी में यह मैंग्रोव समुद्र से 45 किमी दूर और कोरी क्रीक से 4 किमी की दूरी पर उगते हैं,और यहां पर पानी का ज्वारीय प्रवाह नहीं होता है। |
#5. भारत अपने स्वयं के AI मॉडल की पहल किस योजना के तहत कर रहा है –
भारत भी चीनी स्टार्टअप DeepSeek और OpenAI के ChatGPT से मुकाबला करने के लिए खुद का जनरेटिव एआई (Generative AI) लाने की तैयारी कर रहा है। Generative AI की पहल को इंडिया AI कंप्यूट फैसलिटी द्वारा चलाया जाएगा। कॉमन कंप्यूटिंग सुविधा के तहत 18,693 ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (GPU) को तैनात किया जाएगा। |
#6. भारत हाल ही में किस कार्यक्रम में एक पर्यवेक्षक राष्ट्र के रूप में शामिल हुआ है –
भारत आधिकारिक तौर पर एक पर्यवेक्षक राष्ट्र के रूप में यूरोड्रोन कार्यक्रम में शामिल हो गया है, जो यूरोप के साथ अपने रक्षा सहयोग में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह घोषणा संयुक्त आयुध सहयोग संगठन (ओसीसीएआर) द्वारा की गई थी। यह प्रयास यूरोपीय देशों के साथ रक्षा सहयोग बढ़ाने की भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता करता है। |
#7. ICC पुरुष क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 के लिए सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी से किसे सम्मानित किया गया है –
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को हाल ही में आईसीसी मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 से सम्मानित किया गया। साल 2024 में बुमराह ने कुल 13 टेस्ट मैच खेलते हुए 71 विकेट चटकाए। जसप्रीत बुमराह को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ICC पुरुष टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 से सम्मानित किया गया है। |
#8. भारत का पहला जैविक मत्स्य पालन केंद्र किस राज्य में शुरू किया गया –
सिक्किम के सोरेंग जिले में जैविक मत्स्य पालन शुरू किया गया है। यह देश का पहला जैविक मत्स्य केन्द्र बन गया है। केन्द्रीय पशु और मत्स्य पालन मंत्री राजीव रंजन सिंह ने हाल ही में इसकी शुरुआत की। जैविक मत्स्य पालन केन्द्र में हानिकारक रसायनों, एंटी-बॉयोटिक और कीटनाशकों का इस्तेमाल नहीं किया जाता और स्वस्थ पारिस्थितिकी के अनुसार, मत्स्य पालन पर ध्यान दिया जाता है।
#9. इसरो का सौंवा ऐतिहासिक प्रक्षेपण कौन सा था –
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से दूसरी पीढ़ी के नेविगेशन सेटैलाइट एन.वी.एस.-02 का सफल प्रक्षेपण किया। इसे जी.एस.एल.वी.-एफ-15 प्रक्षेपण यान से छोड़ा गया। सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से यह इसरो का सौंवा ऐतिहासिक प्रक्षेपण है।
#10. ग्रामीण क्रिकेट लीग शुरू करने वाला पहला राज्य कौन सा बना –
बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) के अध्यक्ष राकेश तिवारी की अगुवाई में बिहार के सभी जिलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए बिहार ग्रामीण लीग (बीआरएल) का आयोजन करने जा रहा है। इस लीग की खास बात है कि यह उन खिलाड़ियों के लिए है जिन्हें अभी तक जिला या राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में खेलने का मौका नहीं मिला है। इस कदम के साथ बिहार राज्य ग्रामीण क्रिकेट लीग आयोजित करने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा। |