करेंट अफेयर्स क्विज – जुलाई 2022

National Current Affairs - July 2022

#1. 44वें शतरंज ओलंपियाड की मेजबानी कौन सा देश कर रहा है -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई में जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में 44वें शतरंज ओलम्पियाड का उद्घाटन किया। ओलंपियाड का आधिकारिक शुभंकर ‘थंबी’ है, जो पारंपरिक तमिल पोशाक पहने एक शूरवीर है।

#2. विश्व हेपेटाइटिस दिवस कब मनाया जाता है -

विश्व हेपेटाइटिस दिवस हर वर्ष 28 जुलाई को मनाया जाता है। इस अवसर पर लोगों को हेपेटाइटिस के बारे में जागरूकता फैलाने का काम किया जाता है।

#3. बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक कौन थे -

बर्मिंघम में 22वें राष्ट्रमंडल खेलों का उद्घाटन 28 जुलाई की देर रात हुआ। समारोह में 72 देशों के एथलीट ने हिस्सा लिया। भारत का प्रतिनिधित्व स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने किया। दोनों भारत के ध्वजवाहक थे। बर्मिंघम पहली बार इन खेलों की मेजबानी कर रहा है। इंग्लैंड तीसरी बार इन खेलों की मेजबानी कर रहा है।

#4. कौन सा देश एशिया कप 2022 की मेजबानी करेगा -

एशियाई क्रिकेट परिषद ने 27 जुलाई, 2022 को पुष्टि की कि एशिया कप 2022 संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किया जाएगा। श्रीलंका, मूल मेजबान, अपने होस्टिंग अधिकारों को बरकरार रखेगा। श्रीलंका में मौजूदा स्थिति को देखते हुए व्यापक विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया गया। एशिया कप 2022 का आयोजन 27 अगस्त से 11 सितंबर 2022 तक किया जाएगा। एशिया कप आखिरी बार 2018 में खेला गया था। यह टी20 प्रारूप में नौ टीमों के साथ खेला जाएगा।

#5. हाल ही में निम्नलिखित में से किस मंत्री ने त्रि-सेवाओं के संयुक्त थिएटर कमांड की स्थापना की घोषणा की है -

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कारगिल में ऑपरेशन विजय में देखे गए संयुक्त अभियानों को ध्यान में रखते हुए सशस्त्र बलों के बीच समन्वय बढ़ाने के लिए तीनों सेनाओं के संयुक्त थिएटर कमांड की स्थापना की घोषणा की।

#6. निम्नलिखित में से किसने राष्ट्रमंडल खेल क्विज 2022 जीता है -

पश्चिम बंगाल के ऋषि चक्रवर्ती ने राष्ट्रमंडल खेल प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 2022 जीती है।

#7. कौन सा देश ICC महिला ODI विश्व कप 2025 की मेजबानी करेगा -

अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद – आई सी सी ने इस बात की पुष्टि की है कि भारत 2025 के आईसीसी महिला एकदिवसीय विश्‍व कप की मेजबानी करेगा। परिषद ने 2024 से 2027 तक आईसीसी महिला विश्‍व कप की मेजबानी के लिए चार देशों का चयन किया है। ये हैं भारत, बांगलादेश, इंग्‍लैंड और श्रीलंका।

#8. किस भारतीय अर्थशास्त्री को विश्व बैंक का मुख्य अर्थशास्त्री नियुक्त किया गया है -

विश्व बैंक ने इन्दरमीत गिल को विकास अर्थशास्त्र का मुख्य अर्थशास्त्री और वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। कौशिक बसु के बाद इन्दरमीत गिल विश्व बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री बनने वाले दूसरे भारतीय होंगे। यह एक अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संस्थान है जो मध्यम और निम्न आय वाले देशों को ऋण प्रदान करता है।

#9. किस देश ने 2024 के बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन छोड़ने का फैसला किया है -

रूस ने 2024 के बाद अंतर्राष्‍ट्रीय अंतरिक्ष केन्‍द्र छोड़ने का फैसला किया है। रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रॉसकॉसमोस के नवनियुक्‍त अध्‍यक्ष यूरी बोरि सोफ ने इस निर्णय की घोषणा की। राष्‍ट्रपति ब्‍लामिदिर पुतिन को भी इससे अवगत करा दिया गया। आईएसएस को 1998 में शीत युद्ध की समाप्ति के बाद यूएस-रूस के बीच सहयोग के परिणामस्वरूप लॉन्च किया गया था।

#10. हाल ही में किन दो एशियाई देशों को ICC एसोसिएट सदस्यता से सम्मानित किया गया -

आईसीसी ने 26 जुलाई, 2022 को बर्मिंघम में चल रहे अपने वार्षिक सम्मेलन के दौरान तीन नए देशों को सदस्यता का दर्जा दिया। आईसीसी के तीन सदस्यों में अफ्रीका से कोटे डी आइवर और एशिया से कंबोडिया और उज्बेकिस्तान शामिल हैं। तीन नए सदस्य देशों के जुड़ने से आईसीसी के सदस्यों की कुल संख्या 108 हो गई है, जिसमें 96 सहयोगी शामिल हैं।

Results

One thought on “करेंट अफेयर्स क्विज – जुलाई 2022”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram