करेंट अफेयर्स क्विज – जुलाई 2022

National Current Affairs - July 2022

#1. गुजरात में होने वाले 36वें राष्ट्रीय खेल (National Games) 2022 के लोगो में कौन सा जानवर शामिल है -

गुजरात को 2022 में 27 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच 36वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने की मंजूरी दी गई है। राष्ट्रीय खेलों का अंतिम संस्करण 2015 में केरल में आयोजित किया गया था।

#2. नव नामित रामसर स्थल पाला आर्द्रभूमि किस राज्य में स्थित है -

भारत के पांच और स्‍थलों को आर्द्रभूमि यानी रामसर को अंतरराष्ट्रीय महत्व का घोषित किया गया है। इनमें तमिलनाडु का करिकीली पक्षी अभयारण्य, पल्लीकरनई मार्श रिजर्व वन और पिचवरम मैंग्रोव , मिजोरम में पाला और मध्य प्रदेश में साख्‍या सागर शामिल हैं। देश में कुल 54 रामसर स्थल हैं।

#3. उस मंत्रालय का नाम बताइए जिसने हाल ही में (जुलाई 2022 में) नई दिल्ली में ‘बाल रक्षा मोबाइल ऐप’ लॉन्च किया।

केंद्रीय AYUSH मंत्री (आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी) सर्बानंद सोनोवाल ने अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) नई दिल्ली, दिल्ली में बच्चों के लिए टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन किया और बाल रक्षा मोबाइल ऐप लॉन्च किया।

#4. केंद्र सरकार ने भारत के ध्वज संहिता के किस भाग में दिन रात तिरंगा फहराने की अनुमति देने के लिए संशोधन किया है -

सरकार ने भारतीय ध्वज संहिता के भाग II में संशोधन करते हुए खुले में तथा व्यक्तिगत मकानों या भवनों पर दिन-रात तिरंगा फहराने की अनुमति दे दी है। इससे पहले ध्वज को खुले में सूर्योदय से सूर्यास्त तक फहराने की ही अनुमति थी।

#5. कारगिल विजय दिवस कब मनाया जाता है -

26 जुलाई, 2022 को कारगिल विजय दिवस की 23वीं वर्षगाँठ मनाई गई। यह दिन कारगिल युद्ध के शहीद सैनिकों को समर्पित है।

#6. किस भारतीय राज्य ने जिला जलवायु परिवर्तन मिशन (DCCM) की स्थापना की है -

तमिलनाडु सरकार ने हाल ही में राज्य के 38 जिलों में जिला जलवायु परिवर्तन मिशन (district climate change missions – DCCM) की स्थापना की है। DCCM को जिला कलेक्टरों द्वारा ‘मिशन निदेशक’ के रूप में प्रशासित किया जाएगा जबकि जिला वन अधिकारी (DFO) ‘जलवायु अधिकारी’ के रूप में कार्य करेंगे। कलेक्टर जिला स्तरीय जलवायु परिवर्तन शमन और अनुकूलन योजना तैयार करेंगे और कम कार्बन, जलवायु-लचीला विकास योजनाओं के लिए इनपुट प्रदान करेंगे।

#7. किस देश ने ‘वेंटियन’ (Wentian) नामक अपना अंतरिक्ष स्टेशन मॉड्यूल सफलतापूर्वक लॉन्च किया -

चीन ने हाल ही में तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन के लिए अपना दूसरा मॉड्यूल वेंटियन (Wentian) सफलतापूर्वक लॉन्च किया। इसने लगभग 13 घंटे बाद तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन पर डॉकिंग की। चीन के हैनान से लॉन्ग मार्च 5B रॉकेट पर वेंटियन को लॉन्च किया गया था। इस मॉड्यूल में ऐसे उपकरण शामिल हैं जो चीनी अंतरिक्ष यात्रियों, जिन्हें ताइकोनॉट्स (taikonauts) भी कहा जाता है, को विभिन्न वैज्ञानिक प्रयोग करने की अनुमति देते हैं।

#8. आधार नंबर को चेहरे से प्रमाणित करने के लिए UIDAI द्वारा लांच किए गए नए एप्लीकेशन का नाम क्या है -

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (Unique Identification Authority of India – UIDAI) ने आधार कार्ड धारकों को चेहरे का उपयोग करके अपनी विशिष्ट 12-अंकीय पहचान संख्या को प्रमाणित करने में सक्षम बनाने के लिए ‘Aadhaar Face RD’ एप्प लॉन्च किया है। UIDAI ने आधार प्रमाणीकरण उपयोगकर्ता एजेंसियों (Aadhaar Authentication User Agencies – AUAs) को प्रमाणीकरण उद्देश्य के लिए आधार कार्ड धारकों के चेहरे को कैप्चर करने में सक्षम बनाया है। यह एप्प फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी का उपयोग करके प्रमाणीकरण के लिए व्यक्ति के चेहरे को कैप्चर करता है।

#9. किस केंद्रीय मंत्रालय ने ‘India’s Bioeconomy Report 2022’ जारी की -

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने हाल ही में ‘India’s Bioeconomy Report 2022’ जारी की। भारत की जैव-अर्थव्यवस्था 2020 की तुलना में 14.1% की वृद्धि के साथ 2021 में 80 बिलियन अमरीकी डालर से अधिक की हो गई है। इसके 2025 तक 150 बिलियन डॉलर और 2030 तक 300 बिलियन डॉलर से अधिक होने की संभावना है।

#10. उस भारतीय ग्रैंडमास्टर का नाम बताइए जिसने हाल ही में (जुलाई 2022 में) स्पेन के बेनास्क में आयोजित 41वां विला डी बेनास्क इंटरनेशनल ओपन शतरंज टूर्नामेंट जीता।

भारत के ग्रैंड मास्टर (GM), अरविंद चिदंबरम ने स्पेन के बेनास्क में 41वां विला डी बेनास्क इंटरनेशनल ओपन शतरंज टूर्नामेंट जीता। अरविंद ने 10 राउंड में 10 अन्य के साथ आठ अंक बनाए, लेकिन टाई-ब्रेक नियमों पर पहले स्थान पर रहा।

Results

One thought on “करेंट अफेयर्स क्विज – जुलाई 2022”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram