करेंट अफेयर्स क्विज – जून 2022

National Current Affairs - June 2022

#1. वर्चुअल 14 वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन किस देश द्वारा आयोजित किया गया -

14वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2022 में चीन ने 23-24 जून 2022 को वर्चुअल मोड में मेजबानी की है।

#2. किस देश ने संचार उपग्रह जीसैट-24 का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया -

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन -इसरो ने तडके फ्रेंच गयाना के कौरू स्थित एरियन प्रक्षेपण केंद्र से संचार उपग्रह जी-सैट 24 का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया। इसरो ने जी सैट-24 का निर्माण न्‍यूस्‍पेस इंडिया लिमिटेड- एन एस आई एल के लिये किया है। जी सैट-24 चार हजार एक सौ अस्‍सी किलोग्राम वजन वाला 24 केयू बैंड का संचार उपग्रह है जो पूरे भारत में डी टी एच ऐप की जरूरतें पूरी करेगा।

#3. निम्न में से किस देश में जी-7 सम्मेलन 2022 (G-7 Summit 2022) का आयोजन किया जायेगा -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन की बैठक में शामिल होने के लिए 26 और 27 जून को जर्मनी जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज के निमंत्रण पर शोल्स एल्माउ जाएंगे। जहां वे जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। उल्लेखनीय है कि जी7 शिखर सम्मेलन का आयोजन जर्मनी की अध्यक्षता में हो रहा है। जिसमें अर्जेंटीना, इंडोनेशिया, सेनेगल, दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों को भी आमंत्रित किया गया है।

#4. हेलीकॉप्टर स्क्वाड्रन 840 सीजी को किस भारतीय सेना में शामिल किया गया -

भारतीय तटरक्षक बल की पूर्वी क्षेत्र शाखा ने स्वदेशी रूप से विकसित उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर (एएलएच) मार्क ।।। को अपने बेडे में शामिल किया। यह नव सृजित ‘840 सक्वाड्रन’ का पहला विमान है।

#5. 26वीं राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों की बैठक (CHOGM) 2022 किस देश में आयोजित की जाएगी -

26वीं राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों की बैठक (CHOGM) 2022 (किगाली) रवांडा में आयोजित की जाएगी। शिखर सम्मेलन का विषय है – एक सामान्य भविष्य प्रदान करना: कनेक्टिंग, इनोवेटिंग, ट्रांसफॉर्मिंग। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों की बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

#6. इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट के 'द ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2022' के अनुसार, निम्न में से कौन सा शहर रहने के लिहाज़ से दुनिया का सबसे अच्छा शहर है -

दुनिया के रहने के लिए सबसे अच्छे शहर में आस्ट्रिया की राजधानी वियना है। इस सूची में भारत समेत दक्षिणी एशियाई देशों का प्रदर्शन बहुत निराशाजनक रहा है। कुल 140 शहरों की सूची में देश की राजधानी दिल्ली 112वें और मुंबई 117वें पायदान पर है। वहीं ऑस्ट्रिया का वियना शहर इस सूची में शीर्ष पर है। द इकनॉमिस्ट मैगजीन द्वारा जारी वार्षिक वैश्विक लिवेबिलिटी सूचकांक में पाकिस्तान की वित्तीय राजधानी कराची और बांग्लादेश की राजधानी ढाका को दुनिया में सबसे कम रहने लायक शहरों में रखा गया है।

#7. अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस (International Olympic Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है -

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस प्रत्येक साल 23 जून को मनाया जाता है। यह दिन खेल एवं स्वास्थ्य का जश्न मनाने हेतु मनाया जाता है। ओलंपिक दिवस खेल, स्वास्थ्य और एकजुटता का एक बड़ा जश्न है। यह साथ ही पूरी दुनिया को क्रियाशील बनाने एवं उद्देश्य के साथ आगे बढ़ने हेतु सभी को आमंत्रित करता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य खेलों के महत्व को बढ़ावा देना है। प्रत्येक चार साल में ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जाता है। इसमें दुनिया भर से हजारों एथलीट शामिल होते हैं।

#8. हाल ही में किस मंत्री ने निर्माण श्रमिकों के कौशल विकास को बढ़ावा देने हेतु ‘निपुण’ योजना की शुरुआत की है -

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा 20 जून, 2022 को निपुण (National Initiative for Promoting Upskilling of Nirman workers – NIPUN) नामक एक अभिनव परियोजना शुरू की गई।

#9. वन नेशन वन राशन कार्ड (One Nation One Ration Card) योजना से जुड़ने वाला देश का अंतिम राज्य निम्न में से कौन बन गया है -

असम एक राष्‍ट्र एक राशन कार्ड योजना लागू करने वाला देश का 36वां राज्‍य बन गया है। इसके साथ ही देश के सभी 36 राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों में एक राष्‍ट्र एक राशन कार्ड योजना सफलतापूर्वक लागू कर दी गई है। अगस्‍त 2019 को यह योजना शुरू की गई थी। इस योजना को सुचारू बनाने के उद्देश्‍य से मेरा राशन मोबाइल ऐप शुरू किया गया है। यह ऐप 13 भाषाओं में उपलब्‍ध है जिससे लाभार्थियों को समय पर जानकारी उपलब्‍ध होगी।

#10. किस देश में भारत की राजदूत रुचिरा कंबोज को संयुक्त राष्ट्र में देश का स्थाई प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है -

वरिष्ठ राजनयिक रुचिरा कम्बोज को संयुक्त राष्ट्र में भारत की अगली राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। भारतीय विदेश सेवा के 1987 बैच की अधिकारी सुश्री कम्बोज वर्तमान में भूटान में भारत की राजदूत हैं। वह श्री टी.एस. तिरुमूर्ति का स्थान लेंगी। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि सुश्री कम्बोज जल्दी ही अपना पदभार ग्रहण करेंगी।

Results

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram