करेंट अफेयर्स क्विज – जून 2022

National Current Affairs - June 2022

#1. बहुराष्ट्रीय शांति रक्षा अभ्यास “एक्स खान क्वेस्ट -2022” किस देश में आयोजित किया गया -

मंगोलिया के उलानबटार में बहुराष्ट्रीय शांति अभ्यास “एक्स खान क्वेस्ट -2022” आयोजित किया गया। इस अभ्यास ने 16 देशों की सेनाओं के बीच परस्पर सीखने और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने के लिए एक मंच प्रदान किया।

#2. भारत में आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (IDY) समारोह का मुख्य स्थल कौन सा है -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के मैसूर में आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (IDY) समारोह में भाग लिया। इस वर्ष योग दिवस समारोह की थीम ‘मानवता के लिए योग’ है। दुनिया भर में 25 करोड़ से अधिक लोगों ने विभिन्न इवेंट्स में हिस्सा लिया और एक साथ योग किया।

#3. हाल ही में खबरों में रहा ‘ऑपरेशन संकल्प’ किस सशस्त्र बल से संबंधित है -

भारतीय नौसेना के स्टेल्थ फ्रिगेट INS तलवार को भारत के समुद्री हितों की सुरक्षा के लिए खाड़ी में लगातार तीसरे वर्ष ऑपरेशन संकल्प के लिए तैनात किया गया है। जून 2019 में ओमान की खाड़ी में व्यापारी जहाजों पर हमलों और खाड़ी क्षेत्र में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के बाद, भारतीय नौसेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाज भारतीय ध्वज के सुरक्षित मार्ग को सुनिश्चित करने के लिए खाड़ी क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा ऑपरेशन ‘ऑप संकल्प’ शुरू किया था।

#4. शिक्षा में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के उपयोग के लिए किस संस्थान ने यूनेस्को की मान्यता प्राप्त की है -

NCERT की एक इकाई सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशनल टेक्नोलॉजी (Central Institute of Educational Technology – CIET) को वर्ष 2021 के लिए शिक्षा में आईसीटी (सूचना और संचार प्रौद्योगिकी) के उपयोग के लिए यूनेस्को के किंग हमद बिन ईसा अल-खलीफा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस संस्था ने कोविड महामारी के दौरान ‘पीएम ईविद्या’ योजना के तहत आईसीटी का इस्तेमाल किया था।

#5. निम्न में से किस खिलाड़ी के द्वारा आगामी राष्ट्रमंडल खेलों में 37 सदस्यीय भारतीय एथलेटिक्स टीम का नेतृत्व किया जायेगा -

टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा टीम का नेतृत्व करेंगे। टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडल विनर नीरज चोपड़ा भी इस साल 28 जुलाई से 8 अगस्त तक बर्मिंघम में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) द्वारा नामित 37 सदस्यीय टीम में चुने गए हैं। अनुभवी डिस्कस सीमा पूनिया को अतीत में उनके प्रदर्शन को देखते हुए पांचवीं बार राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने का मौका दिया गया है।

#6. किस राज्य ने भारतीय बधिर क्रिकेट संघ (आईडीसीए) द्वारा आयोजित पहली अंडर-19 टी20 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है -

आंध्र प्रदेश ने भारतीय बधिर क्रिकेट संघ (आईडीसीए) द्वारा आयोजित पहली अंडर-19 टी20 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। देश भर की टीमों ने 16 से 19 जून का आयोजित टूर्नामेंट में चुनौती पेश की। टॉस जीतकर फिल्डिंग का फैसला करते हुए आंध्र प्रदेश के गेंदबाजों ने गुजरात को 97 रन पर रोक दिया। 4 दिवसीय टूर्नामेंट में देशभर की टीमों ने प्रतिष्ठित टी20 चैम्पियनशिप खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा की।

#7. हाल ही में किस शहर में भारत ने बिम्सटेक प्रौद्योगिकी हस्तांतरण केंद्र की स्थापना को मंजूरी दे दी है -

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कोलंबो में बिम्सटेक प्रौद्योगिकी हस्तांतरण केंद्र की स्थापना के लिए भारत द्वारा एक ‘मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन’ (एमओए) को मंजूरी दी है। श्रीलंका के कोलंबो में 30 मार्च, 2022 को आयोजित पांचवें बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान ‘बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल’ (बिम्सटेक) के सदस्य देशों द्वारा इस बारे में हस्ताक्षर किए गए थे। बिम्सटेक प्रौद्योगिकी हस्तांतरण सुविधा (टीटीएफ) का मुख्य उद्देश्य प्रौद्योगिकियों के हस्तांतरण, अनुभवों को साझा करने और क्षमता निर्माण को बढ़ावा देकर बिम्सटेक सदस्य देशों के बीच समन्वय एवं सहयोग को मजबूत करना है।

#8. कौन सा देश 2022 में SCO की क्षेत्रीय आतंकवाद विरोधी संरचना (SCO-RATS) बैठक का मेजबान है -

भारत ने SCO-RATS के अध्यक्ष के रूप में SCO की क्षेत्रीय आतंकवाद विरोधी संरचना (SCO-RATS) बैठक की मेजबानी की। इस बैठक का उद्देश्य आतंकवाद के खतरों सहित सुरक्षा चुनौतियों पर विचार-विमर्श करना है। चीन, पाकिस्तान और शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के अन्य सदस्य देशों के प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में इस बैठक में भाग लिया।

#9. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 का विषय क्या है -

प्रत्येक वर्ष 21 जून को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसका उद्देश्य योग के लाभ के बारे में जागरूकता फैलाना है और लोगों को अपने स्वास्थ्य के परत सचेत करना है। विश्व स्तर पर सर्वप्रथम वर्ष 2015 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया था। 8वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 “मानवता के लिये योग” (Yoga For Humanity) थीम पर आधारित है।

#10. राष्ट्रमंडल खेल 2022 किस देश में आयोजित होंगे -

राष्ट्रमंडल खेल बर्मिंघम यूनाइटेड किंगडम में शुरू होने वाले हैं

Results

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram